परमाण्विक द्रव्यमान और आण्विक द्रव्यमान किसे कहते है सूत्र ,परिभाषा

परमाण्विक द्रव्यमान और आण्विक द्रव्यमान Atomic, molecular masses in Hindi किसे कहते है सूत्र ,परिभाषा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

इस आर्टिकल में परमाण्विक द्रव्यमान और आण्विक द्रव्यमान परमाण्विक  द्रव्यमान सूत्र परिभाषा और आण्विक द्रव्यमान सूत्र परिभाषा को समावेश किया है

Q.परमाण्विक  द्रव्यमान और आण्विक द्रव्यमान किसे कहते है ? 

परमाण्विक  द्रव्यमान और आण्विक द्रव्यमान किसे कहते है ? 

परमाणु द्रव्यमान को परिभाषित कीजिए

परमाण्विक द्रव्यमान ( Atomic Mass ) : यह तत्व के परमाणु का आपेक्षिक औसत द्रव्यमान है जो कि कार्बन -12 समस्थानिक के एक परमाणु के 1/12 भाग के बराबर होता है ।

परमाणु द्रव्यमान का सूत्र :
परमाण्विक द्रव्यमान = एक परमाणु का औसत द्रव्यमान / (1/12)×C12 के परमाणु का द्रव्यमान

औसत परमाणु द्रव्यमान ( Average Atomic Mass ) :

यदि एक तत्व जिसके दो समस्थानिक जो कि अस्तित्व में हैं इनके द्रव्यमान क्रमशः ‘ a ‘ और ‘ b ‘ हैं जिनका अनुपात m : n है तब औसत परमाण्विक द्रव्यमान :

 \frac{(m\times a)(n\times b)}{m+n}

चूँकि यह परमाण्विक द्रव्यमानों का अनुपात है अतः इसकी कोई इकाई नहीं है । इसे amu द्वारा प्रदर्शित किया जाता है ।

1 amu = 1.66 × 10-24 ग्राम , एक परमाण्विक द्रव्यमान इकाई ( amu ) कार्बन -12 समस्थानिक के एक परमाणु के द्रव्यमान के 1/12 वें भाग के बराबर होती है । 

ग्राम परमाण्विक द्रव्यमान [ Gram atomic mass ( GAM ) ]

एक तत्व के द्रव्यमान को ग्राम में ग्राम परमाण्विक द्रव्यमान या ग्राम परमाणु या मोल परमाणु कहते हैं । 

  1. ग्राम परमाणुओं या मोल परमाणुओं की संख्या = एक तत्व का द्रव्यमान ( ग्राम में ) / GAM 
  2. ग्राम में एक तत्व का द्रव्यमान = ग्राम परमाणुओं की संख्या × GAM 
    1 GAM में परमाणुओं की संख्या 6.02 × 1023
    दिये गये पदार्थ में परमाणुओं की संख्या = ग्राम परमाणुओं की संख्या  × 6.02 × 1023= द्रव्यमान / GAM  × 6.02 × 1023 
  3. तत्व के 1 ग्राम में परमाणुओं की संख्या=  6.02 × 1023 / परमाण्विक द्रव्यमान 
  4. तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान ( ग्राम में ) = GAM / 6.02 × 1023

आण्विक द्रव्यमान ,आण्विक द्रव्यमान किसे कहते हैं ?

आण्विक द्रव्यमान को परिभाषित कीजिए

आणविक द्रव्यमान का सूत्र :-

एक अणु का आणविक द्रव्यमान उसमें मौजूद विभिन्न तत्वों के परमाणु द्रव्यमान का योग होता है। यह प्रत्येक तत्व के परमाणु द्रव्यमान और उपस्थित परमाणुओं की संख्या के गुणनफल  के योग द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

उदाहरण – मेथेन ( जिसमें एक कार्बन परमाणु और चार हाइड्रोजन परमाणु उपस्थित होते हैं ) का आण्विक द्रव्यमान इस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है 

  1. मेथैन (CH4 ) का आण्विक द्रव्यमान = ( 12.011u ) + 4 ( 1.008 u ) = 16.043 u 
  2. जल ( H2O ) का आण्विक द्रव्यमान = 2 × हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान + 1× ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 2 ( 1.008u ) + 16 u = 18.02u

2 thoughts on “परमाण्विक द्रव्यमान और आण्विक द्रव्यमान किसे कहते है सूत्र ,परिभाषा”

Leave a comment

error: Content is protected !!