गति किसे कहते हैं ? गति के प्रकार

गति किसे कहते हैं ? गति के प्रकार [ gati kise kahate hain ? gati ke prakaar ]

इस पोस्ट में  गति किसे कहते हैं ? गति के प्रकार [ gati kise kahate hain ? gati ke prakaar ]  के बारे में बात करेंगे। 

गति से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण परिभाषाये  भी सरल भाषा में दी गयी है। 

गति किसे कहते हैं ? गति के प्रकार

गति किसे कहते हैं परिभाषा

जब कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति बदलती रहती है तो इस क्रिया गति कहते है।  

सामान्य शब्दों में, गति का अर्थ – किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन को गति कहा जाता है

गति के प्रकार लिखिए गति कितने प्रकार के होते हैं?

गति के प्रकार ( Types of Motion ) 

एक विमीय गति ( One Dimensional Motion ) 

किसी वस्तु की स्थिति का केवल एक निर्देशांक जब समय के साथ परिवर्तित होता है तो वस्तु की यह गति एक विमीय कहलाती है । 

उदाहरण – सीधी सड़क पर कार की गति ( ii ) मुक्त रूप से गिरती वस्तु की गति 

द्विविमीय गति ( Two Dimensional Motion ) 

किसी वस्तु की स्थिति के दो निर्देशांक जब समय के साथ परिवर्तित होते हैं तो वस्तु की यह गति द्विविमीय कहलाती है । 

उदाहरण  – वृत्तीय मार्ग पर कार की गति  

त्रिविमीय गति ( Three Dimensional Motion ) 

किसी वस्तु की स्थिति के तीनों निर्देशांक जब समय के साथ परिवर्तित होते है तो वस्तु की यह गति त्रिविमीय कहलाती है ।

उदाहरण  – उड़ते हुए पतंग की गति 

गति के प्रकार – गति से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण परिभाषाएं

1. सरल रेखीय गति

2. ‎वृत्तीय गति

3. ‎घूर्णन गति

4. ‎दोलन गति

5. ‎आवर्ती गति

6. ‎ प्रक्षेप्य गति

सरल रेखीय गति किसे कहते हैं ?

किसी वस्तु की सीधी रेखा के साथ गति को रेखीय गति या सरल रेखीय गति कहा जाता है। 

जैसे कि सीधी सड़क पर साइकिल सवार की गति। 

वृत्तीय गति किसे कहते हैं ?

जब कोई कण वृत्त की परिधि के साथ चलता है, तो इस गति को वृत्तीय गति कहा जाता है। 

यह द्विविमिय गति है।  

घूर्णन गति किसे कहते हैं ?

जब कोई वस्तु अपने  अक्ष के चारों ओर घूर्णन (rotation) करती है, तो उस गति को घूर्णन गति (rotational motion) कहा जाता है। 

जिस अक्ष के सापेक्ष वस्तु करती है उसे घूर्णन अक्ष कहा जाता है। 

‎दोलन  गति किसे कहते हैं ?

 यदि कोई वस्तु आवर्त गति में एक ही मार्ग पर किसी निश्चित बिन्दु के इर्द – गिर्द गति करती है , तो वस्तु की गति को दोलन गति कहते हैं ।

आवर्ती गति किसे कहते हैं ?

यदि कोई वस्तु एक निश्चित समय के बाद एक निश्चित मार्ग पर बार – बार अपनी गति दोहराती है , तो उसकी गति आवर्त गति कहलाती है ।

प्रक्षेप्य गति गति किसे कहते हैं ?

प्रक्षेप्य गति ( Projectile Motion ) यदि एक पत्थर को तिर्यक रूप से भूमि से फेंका जाता है , तो यह पृथ्वी की सतह के निकट गुरुत्व बल क्षेत्र ( वायु प्रतिरोध की अनुपस्थिति ) में गति करता है । इस प्रकार की गति प्रक्षेप्य गति कहलाती है तथा फेंकी गयी वस्तु को प्रक्षेप्य कहते हैं ।

गति का मात्रक क्या है ?

इसका मात्रक मीटर प्रति  सेकेण्ड  (m/sec) होता है

गति की एस आई यूनिट क्या है ?

m/sec

2 thoughts on “गति किसे कहते हैं ? गति के प्रकार”

Leave a comment

error: Content is protected !!